मुख्यमंत्री साय प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कल 3 सितंबर को प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत कार्यक्रम में होगा। सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर किया और कल 3 सितंबर को इस अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होने वाला है। भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थापित वॉर-रूम सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी रखेगा। सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। इसके अगले दिन 4 सितंबर को जिला इकाइयों और 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी की सदस्यता के लिए बूथ स्तर पहुँचकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में अपना पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा।अभियान को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान सर्वस्पर्शी होगा,हर बूथ चाहे वह कितने भी दुर्गम क्षेत्र में हो, वहां से भी सदस्य बनाए जाएंगे, हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग ,युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रणौत की नई फिल्म का एलान, 'भारत भाग्य विधाता' में दिखेगी गुमनाम नायकों की कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 सितंबर 2024। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं इस बीच अब अभिनेत्री की नई फिल्म पर भी अपडेट सामने आ गया है। इमरजेंसी के बाद अभिनेत्री एक और नई फिल्म में नजर […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर