मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का ठेका भाजपा-आरएसएस को किसने दिया : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पिछले 1400 करोड़ रुपयों का हिसाब किताब दे दे आरएसएस

      हिसाब लेना है तो नान घोटाले और पनामा के खातों का लें 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 17 जनवरी 2021। भाजपा नेता राममाधव के इस बयान पर कि कांग्रेस से हिसाब लेना बाक़ी है, संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से जो जवाब देना था छत्तीसगढ़ की जनता दे चुकी है. अब तो बस भाजपा और आरएसएस को यह बताना है कि देश भर में घूम घूमकर चंदा लेने का ठेका उन्हें किसने दिया? और पुराने चंदे सहित अभी लिए जा रहे चंदे का हिसाब कहां है?

उन्होंने कहा है कि जब रामशिला पूजन के नाम पर चंदा लिया गया था तो आरएसएस ने देश भर से 1400 करोड़ रुपए एकत्रित किए थे. उन रुपयों का हिसाब किताब आज तक नहीं दिया गया. भाजपा और आरएसएस को बताना चाहिए कि क्या देश भर में आलीशान भाजपा कार्यालय उसी पैसों से बनाये गये । राम माधव यह भी बताएँ कि नए चंदे का हिसाब किताब किसे और कब दिया जाएगा?

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दरअसल भाजपा की नीयत में ही खोट है और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना से लड़ाई के नाम पर पीएम-केयर्स के नाम से नया कोष बना लिया और उसमें हज़ारों करोड़ एकत्रित करने और बार बार मांगने  के बाद भी  पी एम केयर्स का हिसाब किताब नहीं दिया जा रहा है.

हिसाब किताब के प्रश्न पर उन्होंने कहा है कि हिसाब तो जनता को अभी भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल का लेना है. इसमें रमन सिंह सरकार का  36 हज़ार करोड़ का नान घोटाला है, पनामा पेपर्स में दर्ज रमनसिंह के कवर्धा के पते से खोले गये अभिषाक सिंह के खाते में जमा हज़ारों करोड़ रुपए हैं और प्रदेश भर में घटिया निर्माण के ज़रिए किए गए घोटाले हैं. अगर राममाधव को हिसाब लेना ही है तो इन सबका हिसाब रमन सिंह से लेना चाहिए.

Leave a Reply

Next Post

अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान, सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से भी की अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उल्लास तो देखने को मिला ही रहा है।  सभी भव्य मंदिर के निर्माण की कामना कर रहे हैं और अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान भी दे रहे हैं।  बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार अब इसमें शामिल हो […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात