‘गलती से ऐसा हुआ’, सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 अक्टूबर 2024। अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जान से मारने की धमकी मिली थी। अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने धमकी के बाद सोमवार की रात मुंबई पुलिस को एक संदेश भेजकर अपनी धमकी के लिए माफी मांगी। संदेश में शख्स ने लिखा कि गलती से ऐसा हुआ। बता दें कि पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक धमकी भरा संदेश मिला था। जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

धमकी देने वाले शख्स ने किया था दावा
सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने धमकी भरे संदेश में दावा किया कि इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी।

मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान
वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने संदेश को भेजने वाले व्यक्ति का लोकेशन झारखंड से ट्रैक किया गया था। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का करीबी होने का दावा किया और कहा कि अगर उसे जबरन वसूली की रकम नहीं दी गई तो वह अभिनेता की जान को खतरे में डाल देगा।

Leave a Reply

Next Post

दो दिन बाद मिला दूसरे युवक का शव, देवरी पिकनिक स्पॉट में नहाने के दौरान बहने से हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जांजगीर चांपा 22 अक्टूबर 2024। जांजगीर चांपा जिले के देवरी गांव की पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए थे नहाने के दौरान नदी में दो युवक हसदेव नदी में बहे थे। दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष का दो दिन बाद शव SDRF की टीम […]

You May Like

कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार