दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे किया योग, हजारों लोग हुए शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 जून 2025। राजधानी दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी और सभी नेता योग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ पर योगाभ्यास करती नजर आईं। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम रेखा ने कहा कि मुझे मेरा कर्तव्य बोध याद आया। जिस तरह यमुना यहां दिख रही है इसी तरह अन्य हिस्सों में दिखे, इससे अधिक जल उसमें होना चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर उन्हें (अरविंद केजरीवाल) योग में पीएम मोदी का चेहरा दिख जाए तो हम क्या कर सकते हैं? हो सकता है कि खाने में कुछ देखकर वो खाना बंद कर दें। दिल्ली में बीजेपी की सरकार देखकर वो दिल्ली छोड़कर चले गए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में यमुना किनारे योग कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के 11 स्थलों पर आयोजित भव्य योग उत्सव में आपकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जब सरकार और समाज एक साथ चलते हैं, तो संस्कृति जन-जन का संकल्प बन जाती है। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सेवाभावी संगठनों और समर्पित योग साधकों को विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग और भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक परंपराएँ आज वैश्विक गौरव प्राप्त कर रही हैं। योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली में सरकार और समाज मिलकर योग, स्वच्छता और जीवन मूल्यों को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दे रहे हैं।

योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य
आज दिल्ली समेत एनसीआर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य लोगों ने योगासन और ध्यान का अभ्यास किया।

‘आज योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या बन गया’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आज योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या बन गया है। योग भारत की विरासत है और दुनिया ने इसके वैज्ञानिक महत्व को भी पहचाना है।

पीएम मोदी ने योग सत्र में लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम से पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का नेतृत्व किया। इस योग सत्र में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर पूरी दुनिया के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग का मतलब है जोड़ना, और यह देखकर खुशी होती है कि योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय ने जशपुर में किया योग, बोले-देश के लिए नई बात नहीं, ऋषि मुनियों ने किया इजाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 जून 2025। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून यानी आज पूरी दुनिया योग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ सामूहिक योग किया। पूरे देश में आज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की