बीसीसीआई की मेहरबानी: महेंद्र सिंह धोनी को मिल रही मोटी पेंशन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनके खाते में अब भी हर महीने एक सम्मानजनक रकम चुपचाप आ रही है-  वो भी बिना कोई शॉट खेले। कारण?  BCCI  की पूर्व खिलाड़ियों के लिए पेंशन योजना, जो धोनी जैसे दिग्गजों को उनके क्रिकेट करियर के लिए आज भी सराहती है।

धोनी अब भी खेल में एक्टिव, लेकिन IPL तक सीमित
15 अगस्त 2020 को जब माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा, तो देशभर के करोड़ों फैन्स की आंखें नम हो गई थीं। हालांकि धोनी पूरी तरह रिटायर नहीं हुए। आईपीएल में उनका जलवा आज भी बरकरार है। 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें फिर से टीम में शामिल किया है – इस बार एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर। फ्रेंचाइज़ी ने इसके लिए ₹4 करोड़ का करार किया है।

पेंशन प्लान: BCCI का पूर्व खिलाड़ियों के लिए सराहनीय कदम
BCCI  अपने रिटायर्ड क्रिकेटर्स के लिए एक स्थायी पेंशन स्कीम चलाता है। यह योजना खिलाड़ियों के करियर में खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर तय होती है। बोर्ड ने 2022 में इस योजना में बड़ा सुधार किया था और पेंशन की रकम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की थी।
-जिन खिलाड़ियों ने सिर्फ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेला है, उन्हें ₹30,000 मासिक पेंशन मिलती है।
-जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट मैच खेले हैं, उनकी पेंशन ₹60,000 प्रति माह है।
-वहीं, अगर किसी खिलाड़ी ने 25 या उससे अधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं, तो उनकी पेंशन ₹70,000 प्रतिमाह तक जाती है।
-महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को ₹52,500 और 2003 से पहले रिटायर हुई महिला घरेलू क्रिकेटर्स को ₹45,000 की मासिक पेंशन मिलती है।

धोनी की पेंशन कितनी है?
धोनी का रिकॉर्ड गवाह है – 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले। यानी वो 25+ टेस्ट मैच वाले कैटेगरी में आते हैं। ऐसे में उन्हें हर महीने ₹70,000 की पेंशन मिलती है। यह रकम किसी भी आम आदमी के लिए बड़ी हो सकती है, लेकिन ₹1000 करोड़ के करीब नेटवर्थ रखने वाले माही के लिए शायद सिर्फ ‘डिज़ल खर्च’!

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से वापस ली गई Z-श्रेणी की सुरक्षा! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई सीआरपीएफ की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। यह फैसला मुख्यमंत्री पर हाल ही […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'