छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 05 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की उमस के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र के कारण प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि अब बारिश की गतिविधियां बढ़ने से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर में बादलों के बीच बारिश के संकेत
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

तीन मौसम तंत्र बने बारिश की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में तीन प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। मॉनसून द्रोणिका अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार और आंध्र प्रदेश से लगे बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर

शेयर करेग्रैंड शतरंज टूर फाइनल की उम्मीद बरकरार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सेंट लुइस, 05 अगस्त 2026। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 में से 12 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इसके साथ ही […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप