द. अफ्रीका से मुंबई आए 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन की हो रही जांच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 दिसम्बर 2021। कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले मिलने के बाद अब मुंबई में डर फैल गया है। 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट था या नहीं, इसकी पुष्टि  के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा जयपुर में द. अफ्रीका से आए 4 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है। इन लोगों के सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज गए हैं। द. अफ्रीका से आए इन लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

देश भर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी के टेस्ट हो रहे हैं और पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक के बाद सतर्कता और बढ़ गई है। बता दें कि भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। यह दोनों केस कर्नाटक में पाए गए हैं। इनमें से एक बुजुर्ग शख्स है जबकि दूसरा एक स्वास्थ्य कर्मचारी है।

जानकारी के मुताबिक इन दोनों को भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। बता दें कि ओमिक्रॉन के खतरे के बीच देश में लगातार दूसरे दिन नए केसों का आंकड़ा रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही है। इसके चलते एक्टिव केसों की संख्या एक बार फिर से 1 लाख के पार पहुंचने की ओर है।

Leave a Reply

Next Post

चक्रवात जवाद का खौफ! आंध्र प्रदेश से 65 ट्रेनें रद्द, सरकार ने दिया दो दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर विशाखापत्तनम 03 दिसम्बर 2021 । आंध्र प्रदेश में चक्रवात जवाद के कहर के मद्देनजर विशाखापत्तनम और श्रीकाकुलम जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. विशाखापत्तनम जिला कलेक्टर ने इस बात की जानकारी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन जिलों के स्कूल 3 दिसंबर […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय