जर्मनी में राहुल का तीखा हमला, कहा- मोदी सरकार ED और CBI का प्रयोग विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2025। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर मोदी सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी के बर्लिन में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में fair institutional framework खतरे में है। राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने और अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए कर रही है।

ED और CBI के निशाने पर सिर्फ विपक्ष

राहुल गांधी ने जांच एजेंसियों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भारत की एजेंसियां ‘हथियार’ की तरह काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी दल के खिलाफ एक भी मामला नहीं है, जबकि लगभग सभी राजनीतिक मामले विरोधियों के खिलाफ दर्ज हैं। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि अगर कोई व्यापारी विपक्षी दलों की मदद करना चाहता है, तो उसे निशाना बनाया जाता है, जिसके डर से फंडिंग केवल एक ही पक्ष को मिल रही है।

RSS और इंडिया गठबंधन पर क्या कहा?

RSS की विचारधारा पर प्रहार करते हुए राहुल ने कहा कि INDIA गठबंधन के दल भले ही चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ें, लेकिन वे RSS की विचारधारा के खिलाफ पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने इसे महज चुनावी लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान और राज्यों की समानता बचाने का संघर्ष करार दिया। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर संस्थाओं की स्वतंत्रता बहाल करने के लिए एक ठोस योजना तैयार करेगी।

Leave a Reply

Next Post

अरावली को फिर से परिभाषित करने को लेकर इतना आमादा क्यों है मोदी सरकार: कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 दिसंबर 2025। कांग्रेस ने अरावली के मुद्दे को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस पर्वतमाला को पुनः परिभाषित करने को लेकर इतना आमादा क्यों है? पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी