टी20 वर्ल्ड कप: छात्रा को मिल रही धमकी, कश्मीर में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने का किया था विरोध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 28 अक्टूबर 2021। पाकिस्तानी टीम की जीत का श्रीनगर में जश्न मनाने वाले मेडिकल छात्रों का विरोध करने वाली छात्रा अनन्या जमवाल को जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। कश्मीर पुलिस ने जीत का जश्न मामले के मामले में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) और गवर्नमेंट कॉलेज (जीएमसी) के छात्रों के खिलाफ यूएपीए व आईपीसी की धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इसके बाद यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है। रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की जीत का जश्न मनाते हुए श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों की वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद कश्मीर पुलिस ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया। अब इससे नाराज होकर छात्रों और अन्य संगठनों ने सोशल मीडिया पर गैर कश्मीरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा पुलिस का मुखबिर 

इसी कालेज की छात्रा अनन्या जमवाल के फोटो शेयर कर उसे पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है। जान से मारने की धमकी देने के साथ उनकी फोटो भी लगातार वायरल की जा रही है। अनन्या ने ही छात्रों के जश्न का विरोध जताया था। एक चैनल से बातचीत में अनन्या ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
 

पाकिस्तान से भी किए जा रहे ट्वीट 

उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि उन्होंने छात्रों की इस हरकत के खिलाफ आवाज उठाई थी। स्थानीय छात्र उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं कि अगर इसके खिलाफ फिर आवाज उठाई तो वह सुरक्षित नहीं रहेंगी। उनका करियर भी बर्बाद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटने को भी कहा जा रहा है। अनन्या के मुताबिक एक ट्विटर हैंडल जो पाकिस्तान से संचालित हो रहा है उसमें उनकी फोटो शेयर कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

पूरे मामले की हो रही जांच: आईजी कश्मीर 

कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में छात्रों द्वारा कुछ आपत्तिजनक नारेबाजी भी की गई है। सीसीटीवी फुटेज हासिल की जा रही हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा में बड़ा हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रही थीं घर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बहादुरगढ़ 28 अक्टूबर 2021। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला