भारत लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में, शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अगस्त 2024। भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को शूट आउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. लगातार दूसरी बार भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है. टोक्यों ओलंपिक में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. शूट आउट में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इससे पहले फुल टाइम के समय स्कोर 1-1 की बराबरी पर थी. जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट में गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार गोल दागकर भारत को जीत दिली दी. वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने अपने  ग्रुप चरण में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी. आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया था. ओलंपिक में 52 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा पाने में सफल रही थी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत हासिल की थी. इस ओलंपिक में भारत को बेल्जियम के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर ग्रेट ब्रिटेन की टीम ग्रुप स्टेज के अंत में पूल बी में तीसरे स्थान पर रही थी. उन्होंने दो जीत और दो ड्रॉ के जरिए पांच मैचों में आठ अंक हासिल कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

Leave a Reply

Next Post

वीएसआईने अंग-विच्छेदन मुक्त भारत के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 अगस्त 2024। राष्ट्रीय संवहनी दिवस के अवसर पर, विच्छेदन की रोकथाम और संवहनी स्वास्थ्य जागरूकता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया (वीएसआई) द्वारा मुंबई में एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया था। वॉकथॉन में 350 से अधिक […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस