पीसीसी चीफ बैज ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का किया एलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 जुलाई 2024। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज है. इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का एलान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है. हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है. गृहमंत्री का गृह क्षेत्र कवर्धा अपराध का गढ़ बन गया है. पुलिस का पीसीआर वैन वसूली वैन बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सली उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा, मारा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि मेरा एक साल का कार्यकाल चुनाव का कार्यकाल रहा है. एक साल में दो बड़े चुनाव हुए. विधानसभा और लोकसभा में हार मिली है. जो कमियां रही हैं, उसे दूर करेंगे. जनता का जनादेश कांग्रेस के साथ नहीं था, लेकिन हम आगे पूरी मजबूती से काम करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल जाएगा अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जुलाई 2024। देरी के बीच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड 15 अगस्त को पहले एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान वायुसेना को सौंप सकती है। वहीं भारत-अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत लड़ाकू विमान के इंजन बनाने वाली कंपनी जनरल इलेक्ट्रोनिक्स ने इस साल सितंबर-अक्तूबर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान