प्रियंका गांधी ने रायबरेली में विभिन्न पवित्र स्थानों का किया दर्शन, भाई की सफलता के लिए की मांगी दुआ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायबरेली 19 मई 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पांचवें चरण के मतदान से पहले रायबरेली में है। यहां पर उन्होंने शहर में स्थापित विभिन्न विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पवित्र स्थलों का दर्शन किया। प्रियंका ने सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने गोल चौराहा स्थित झलकारी बाई की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। 1857  क्रांति की महान योद्धा झलकारी बाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित महिला सेना ‘दुर्गा दल’ की सेनापति थीं।

प्रियंका गांधी ने बेनी माधव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
इसके बाद प्रियंका गांधी ने नेहरू नगर स्थित अवध के महान योद्धा राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शंकरपुर के राणा बेनीमाधव 1857 की क्रांति के नायक कहे जाते हैं। राणा बेनी माधव सत्तावनी क्रांति का संचालन कर रहीं अवध की बेग़म हज़रत महल के साथ मिलकर लगातार लड़ते रहे और कभी अंग्रेज़ों की गिरफ़्त में नहीं आए। अवध की लोक समिति में आज भी ‘अवध में राणा भयो मर्दाना’ जैसे गीत गूंज रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन
प्रियंका गांधी रायबरेली शहर की सिद्धपीठ कहे जाने वाले मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। मनसा देवी मंदिर रायबरेली का सबसे प्राचीन और लोकमान्य स्वयंभू मंदिर है। पुराणों के अनुसार शिव और पार्वती की पुत्री मानी जाने वाले मनसा देवी ऋषि आस्तिक की मां हैं जिन्होंने जनमेजय के यज्ञ से नागों की रक्षा की थी। क्षेत्र के लोग मुंडन-छेदन से लेकर तमाम मंगलिक कार्य मनसा देवी मंदिर के परिसर में सम्पन्न कराते हैं।

प्रियंका गांधी ने गुरुद्वारा में टेका माथा
प्रियंका गांधी ने गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भी मत्था टेका। यहाँ के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगरूप सिंह ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की सफलता के लिए अरदास की और सरोपा भेंट किया। उन्होंने यहां पर कुछ समय गुजारा। 

Leave a Reply

Next Post

​"पीएम मोदी खत्म हो गए हैं, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे", प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर लालू यादव का तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सारण 19 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 2 दिवसीय बिहार आ रहे हैं। पीएम 20 मई को पटना पहुंचेगे और रात में राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद 21 मई को पीएम 2 जिलों सीवान और पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही