माता वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, श्रद्धालु बोले- ‘मां के दर्शन की थी आस, आज पूरी होगी’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 17 सितंबर 2025। श्राइन बोर्ड ने आज सुबह से यात्रा को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया, जो कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही जारी रहेगी। यह खबर सुनते ही कटड़ा में रुके सैकड़ों श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी लौट आई। यात्रा सुबह 6 बजे से दोनों मार्गों से शुरू की गई। इससे पहले खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत के चलते यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बोर्ड ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी यात्रियों के लिए वैध पहचान पत्र और आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य है। साथ ही, यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों से सहयोग करें। श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं का उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। एक बोर्ड अधिकारी ने कहा, यात्रा का फिर से शुरू होना हमारे सामूहिक विश्वास और धैर्य का प्रतीक है। हम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और इस पवित्र तीर्थ की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु समूह की महिला ने बताया, हम दो दिन पहले कटड़ा पहुंचे थे और हमें यकीन था कि माता का दर्शन जरूर होगा। आज यात्रा शुरू होने से बहुत खुशी हो रही है। श्रद्धालुओं ने इस दिन को बहुत खास बताया और अधिकारियों का आभार जताया।

श्राइन बोर्ड ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक चैनलों से जुड़ें रहें। अब जब मार्ग को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, तो 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। यात्रा 26 अगस्त को स्थगित की गई थी, जब भूस्खलन ने यात्रा मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया था और कई जानें चली गई थीं।

Leave a Reply

Next Post

'कुछ लोग कहते थे भारत-पाक संघर्ष उन्होंने रुकवाया, अब पता चल गया न', इशाक डार के बयान पर राजनाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 17 सितंबर 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि किसी के हस्तक्षेप के कारण आतंकवादियों के खिलाफ अभियान स्थगित नहीं किया गया। राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग भारत-पाकिस्तान संघर्ष […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन