जिनके कार्यकाल में पीएससी की गोपनीयता भंग हुई वही पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दी गयी

admin
शेयर करे

क्या यूपीएससी की परीक्षा ऐसी होती है, पेपर कौन जांचेगा, उसका नाम खबर में छपता है

भाजपा सरकार युवाओं को यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा दिलाने के नाम से धोखा दे रही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 अगस्त 2025। पीएससी परीक्षा की पेपर जांचने वाले का नाम सार्वजनिक होने के बाद कार्यवाही नहीं होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पीएससी जैसी संस्था के खिलाफ भाजपा ने पहले दुर्भावना पूर्वक राजनीति किया पीएससी संस्था को बदनाम किया और यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा आयोजित करने का युवाओं से वादा किया था आज स्थिति यह है कि पीएससी की परीक्षा के पेपर कहां जांची जा रही, यह अखबारों में छप रहा? कौन जांच रहा है, उसका नाम अखबारों में छप जाता है। दुर्भाग्य की बात है पेपर जांच में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार पीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष पर कार्यवाही करने के बजाये भाजपा की सरकार रीता शांडिल को पीएससी की पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त कर देती है और परीक्षा पेपर जांच में हुई गड़बड़ियों पर कार्यवाही नहीं करती है क्या यही यूपीएससी के तर्ज पर पीएससी की परीक्षा है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पीएससी की परीक्षा बिलासपुर के पीजीबीटी कॉलेज के डेपुटेशन में नौकरी करने वाले लोग जांच रहे हैं जांच करने वाले शिक्षक विद्या भूषण शर्मा ,सलीम जावेद एवं वहाँ के प्रिंसिपल का नाम का उल्लेख है। इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद अभी तक पीएससी की ओर से ना तो उसका खंडन किया गया है न स्पष्टीकरण दिया गया है न किसी प्रकार से कार्यवाही किया गया है इसे समझ में आता है की दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर
 ने कहा कि कोई भी परीक्षा हो उसके परीक्षा प्रश्न पत्र सेट करने से लेकर उत्तर पुस्तिका जांचने का काम अति गोपनीय होता है। लेकिन पीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र कौन लोग जांच रहे हैं यह सार्वजनिक हो गया है ऐसे में परीक्षा में गोपनीयता बचती ही नहीं है परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बड़ा सवाल है परीक्षा में ईमानदारी से बिना गड़बड़ी के चयन होना चाहिए। पांचवी आठवीं दसवीं बोर्ड के परीक्षा में भी प्रश्न पत्र सेट करने वाले जचने वाले शिक्षकों के नाम को अपनी रहते हैं यहां तो पीएससी के माध्यम से एसडीएम डीएसपी नायब तहसीलदार महिला बाल विकास अधिकारी एवं अनुच्छेद सोमवार के पदों पर नियुक्ति होना है लेकिन उसमें गोपनीयता बची ही नहीं क्या पीएससी ने सब कुछ पहले से तय कर लिया है की किन-किन उम्मीदवारों का चयन करना है कितना का लेनदेन किया गया है। जब बाजारों में परीक्षकों के नाम सामने आ रहे तो इसकी क्या गारंटी है की परीक्षा की कॉपी निष्पक्षता से जानी जाएगी पीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के 'मन की बात'; प्राकृतिक आपदाओं पर बोले- हर पीड़ित की पीड़ा, हम सब का दर्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए रविवार (31 अगस्त) को लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी तबाही हुई है। हर पीड़ित का दर्द, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप