इंदौर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, देर रात सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना , चार पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौरा 18 जनवरी 2024। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के निजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसको लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। 200 से ज्यादा एबीवीपी व अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओ ने बाणगंगा थाने पहुंचे और धरना दिया,छात्रों का कहना था ओरिएंटल कॉलेज में दो छात्रों के गुटों में विवाद हुआ था जिसको लेकर हम थाने पहुंचे थे और इसी बीच थाने पर मौजूद स्टाफ ने छात्रों के साथ विवाद कर मारपीट की गई।

घटना के बाद एबीवीपी के छात्रों ने अपने-अपने साथियों को बुलाया और थाने पर जमकर हंगामा कर थाने के बाहर परिसर में धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि थाना प्रभारी और बड़े अधिकारियों को बुलाया जाए और मारपीट करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी ने बताया की छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था और थाना स्टाफ ने एबीवीपी के छात्रों के साथ अभद्रता की है। जिसको लेकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

तीन दोषियों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, आत्मसमर्पण के लिए मांगा वक्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों में से तीन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तीनों दोषियों ने जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। दोषियों के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला