गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, कहा- हिन्दू धर्म पर नहीं है खतरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 21 अक्टूबर 2024। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर दरभंगा पहुंचे। वहां वह संगठन विस्तार एवं सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। वहां उपेंद्र कुशवाहा ने गिरिराज सिंह के “हिंदू धर्म खतरा” वाले बयान पर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ऑफिशल स्टेटमेंट है कि यह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का निजी बयान है। उनके इस बयान से भारतीय जनता पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है।

किसी धर्म को नहीं है कोई खतरा 
  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद ही कहा है कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। इतना हम जरूर कहेंगे कि मंत्री गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है। हम इसको बचाने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म हो या फिर कोई अन्य धर्म हो, बिहार में किसी धर्म को कोई खतरा नहीं है।

नीतीश कुमार की सरकार में तनाव में आई है कमी 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जब से सरकार में हैं, छिटपुट घटनाओं को अपवाद के रूप में छोड़ दीजिए तो कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। बिहार में 2005 के पहले सांप्रदायिक तनाव और घटनाएं होती रहती थी। जब से बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार बनी है, तब से तनाव में बहुत कमी आई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चाहे हिंदू हो या फिर इस्लाम धर्म हो, खतरे में नहीं है। यहां कम संख्या वाले धर्म के लोग के भी एक दूसरे के साथ एक होकर रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, 23 तक आने की आशंका; ओडिशा-पश्चिम बंगाल में अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 21 अक्टूबर 2024। बंगाल की खाड़ी में 23 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र इस चक्रवाती तूफान की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी