रेलवे की तैयारी: कोयले की गाड़ियों को तेज दौड़ाने के लिए यात्री ट्रेनों के 753 फेरे रद्द

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट होने से बचाने के लिए रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की कम स्टॉक से निपटने के लिए जहां मालगाड़ी की लदान व रफ्तार बढ़ा दी गई है तो वहीं रेलवे ने कोयले की गाड़ियों की तेज आवाजाही के लिए देशभर में 753 (फेरे) यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। देश में गहराते बिजली संकट के बीच कोयले की कमी को देखते हुए रेलवे ने कोयले से लदी मालगाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। इन मालगाड़ियों के परिवहन में किसी तरह का व्यवधान नहीं पड़े इसे देखते हुए अगले एक महीने तक कई रूट पर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 

इनमें मेल व एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो  कुल 13 जोड़ी (अप/डाउन) ट्रेन शामिल है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यह ट्रेन 24 मई तक के लिए निरस्त की गई है।इसी तरह पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो कुल 8 जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुल 21 जोड़ी ट्रेन अगले महीने तक निरस्त की गई है। फेरे के हिसाब से 753 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। निरस्त की गई ट्रेन रूट के यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों को इसलिए रद्द किया गया, ताकि थर्मल पावर स्टेशनों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 

देश को ब्लैक आउट से बचाने के लिए रेलवे ने की तैयारी
निरस्त ट्रेन -753 (कुल फेरे) 
मेल/एक्सप्रेस ट्रेन-363
पैसेंजर ट्रेन- 390
निरस्त की गई कुल मेल/एक्सप्रेस-13 जोड़ी। 
निरस्त की गई कुल पैसेंजर-8 जोड़ी। 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेन 24 मई तक के लिए निरस्त। 
उत्तर रेलवे की ट्रेनों को 8 मई के लिए निरस्त किया गया है।

बुलडोजर बंद, पावर प्लांट शुरू करो
मैंने मोदी सरकार से कहा था कि नफरत का बुलडोजर चलाना बंद करो और देश के पावर प्लांट शुरू करो। आज कोयला और बिजली संकट से पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची है। ये संकट छोटे उद्योगों को खत्म कर देगा। -राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करे केंद्र  
रेल पटरियों की मरम्मत कर सभी बिजली संयंत्रों तक कोयले की समयबद्ध निर्बाध आपूर्ति सरकार सुनिश्चित करे। कोयले की कमी से देश बिजली के संकट का सामना कर रहा है। -सत्येंद्र जैन, ऊर्जामंत्री दिल्ली

Leave a Reply

Next Post

अब दिल्ली से आया समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ाने वाला बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। मुस्लिम समाज को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के बदले राजनीतिक रुख से केवल आजम खां का परिवार ही निराश नहीं है, बल्कि अलविदा नमाज में दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का दर्द भी छलक आया। इस दौरान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप