रजनीश दुग्गल के संग ‘आ भी जा’ में नज़र आएंगी रोज़लीन खान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 जून 2022। एक नए म्यूज़िक अल्बम ‘आ भी जा ‘ में रोज़लीन खान अब रजनीश दुग्गल के  साथ नजर आएंगी। थोड़ा उदास सा यह गीत प्यार के साथ बसने वाले दर्द , आंसू और कुछ खोने के अहसास को बयाँ करता है। रोज़लीन कहती हैं कि यह गाना जब मैने सुना तभी मैने सोच लिया था कि मुझे इसे करना ही है। इसका वीडियो भी कुछ अलग ही है। मैने हमेशा अपने  कैरियर में  जोखिम उठाया है और कुछ अलग करने की कोशिश करी है।

‘पेटा’ की कैम्पेन के लिए मुझे जब नकली खून के टब में बैठने के लिए कहा  तब शुरू में मुझे बहुत अजीब सा लगा था पर बाद में पूरा शूट इतना सुंदर हुआ। इसके बाद  मैने  जब नाटकों में काम शुरू किया तो सीधे मुंशी प्रेमचंद जी के नाटक किये। बिलकुल ही सादा  और सीधा सा किरदार था पर मजा आया और फिर उनके मैने बहुत सारे नाटकों में काम किया। इस वीडिओ में भी मुझे समीर अंजान जी के बोल बहुत ही पसंद आये और मैने फटाफट हाँ कर दी’। शूटिंग मुंबई में ही हुई थी और इसके दौरान रोज़लीन ने रजनीश से एक्टिंग के काफी नए गुर सीखे। “इसमें नाच के आलावा काफी एक्टिंग भी है। रजनीश को मुझसे काफी ज्यादा अनुभव है तो सीखने का मौका मिल गया “।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में योगी फॉर्मूला: एक ही दिन में 'बुलडोजर' से ढहाए जा रहे 70 घर, पुलिस और लोगों के बीच झड़प, सिटी एसपी घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 03 जुलाई 2022। अगर किसी राज्य में बुलडोजर से अवैध निर्माण वाले घर गिराए जाते हैं तो वहां के लोग कहते हैं कि यहां भी योगी राज आ गया है। ताजा मामला है बिहार में जहां अब तक की बुलडोजर की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा