लिव इन रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति के लिए ‘कलंक’ : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली/बिलासपुर 08 मई 2024। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकरअहम फैसला दिया है.अदालत ने लिव इन रिलेशनशिप को ‘कलंक’ बताया है. अदालत ने कहा है कि यह भारतीय संस्कृति के लिए कलंक है. हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह वेस्टर्न कंट्री ने लाई गई सोच है, जो कि भारतीय रीति-रिवाजों की सामान्य अपेक्षाओं के विपरीत है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने यह फैसला दंतेवाड़ा से जुड़े एक मामले में दिया।

लिव इन रिलेशनशिप पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी

जस्टिस गौतम भादुड़ी और संजय एस अग्रवाल की डबल बेंच ने लिव इन रिलेशनशिप में बने संबंध से पैदा हुए बच्चे की कस्टडी मामले में सख्त टिप्पणी की. दरअसल बच्चे की कस्टडी को लेकर पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसी मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि समाज के कुछ क्षेत्रों में अपनाए जाने वाली लिव इन रिलेशनशिप अभी भी भारतीय संस्कृति में कलंक के रूप में जारी है, क्योंकि लिव इन रिलेशनशिप आयातित धारणा है, जो कि भारतीय रीति की सामान्य अपेक्षाओं के विपरीत है।

“अदालत अपनी आंखें नहीं मूंद सकती”

अदालत ने कहा कि एक विवाहित व्यक्ति के लिए लिव इन रिलेशनशिप से बाहर आना बहुत आसान है. ऐसे मामलों में उक्त कष्टप्रद लिव इन रिलेशनशिप से बचे व्यक्ति की वेदनीय स्थिति और उस रिश्ते से जन्मी संतानों के संबंध में न्यायालय अपनी आंखें बंद नहीं कर सकती. अदालत ने इस रिश्ते को भारतीय मान्यताओं के खिलाफ बताया है।

Leave a Reply

Next Post

शाहजहांपुर में बोले अखिलेश: 400 पार का नारा देने वालों की भाषा बदल गई; भाजपा को बताया झूठ का शहंशाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शाहजहांपुर 08 मई 2024। शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ के शहंशाह भाजपा वालों के खिलाफ मतदान कर इनका सफाया कर देना। शाहजहांपुर में सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर