सरकारी कार्यक्रमों में मांसाहार-निजी क्षेत्र में रिश्वतखोरी पर लगे रोक, शीत सत्र आएंगे ये विधेयक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 01 दिसंबर 2022। सभी सरकारी कार्यक्रमों के दौरान मांसाहार परोसने की मांग उठी है। इसे लेकर संसद के शीत सत्र में निजी विधेयक लाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक विधेयक निजी क्षेत्र में रिश्वतखोरी पर लगाम के लिए भी लाया जाएगा। इन पर सत्र में गंभीर मंथन हो सकता है। इन दो निजी विधयकों के अलावा भी कुछ अन्य ऐसे ही विधेयक शीत सत्र में लाए जाने की संभावना है। सदस्यों ने लोकसभा के विचारार्थ कुल 20 निजी विधेयक पेश करने का प्रस्ताव दिया है। इन्हें लोकसभा की कार्यसूची में सूचीबद्ध किया गया है। हालांकि, अधिकांश निजी विधेयकों को संक्षिप्त चर्चा के बाद खारिज कर दिया जाता है। आजादी के बाद से अब तक मात्र 14 ऐसे विधेयक ही पारित हो सके हैं। अंतिम निजी विधेयक 1970 में पारित किया गया था। 

जर्मनी में लगाई गई है रोक : सांसद प्रवेश वर्मा
पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में मांसाहारी भोजन परोसने पर रोक की मांग करते हुए निजी विधेयक का प्रस्ताव किया है। इसे सूचीबद्ध किया गया है। वर्मा का कहना है कि जर्मनी के पर्यावरण मंत्रालय ने सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा क्योंकि इसका जलवायु और ग्लोबल वार्मिंग पर बहुत बड़ा प्रभाव है। भारत में भी हम मांसाहारी भोजन छोड़ने की पहल कर सकते हैं।

रमा देवी लाएंगी निजी क्षेत्र में रिश्वत के खिलाफ विधेयक
इसी तरह, भाजपा सांसद रमा देवी निजी क्षेत्र में रिश्वतखोरी को रोकने के लिए एक विधेयक लाने जा रही हैं। वहीं, उत्तराखंड के पूर्व सीएम व सांसद तीरथ सिंह रावत ने देश के सभी स्कूलों में योग शुरू करने के लिए एक विधेयक लाने की योजना बनाई है। 

मनरेगा कानून में संशोधन के लिए विधेयक
उधर, केरल से दो विपक्षी सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन और वी.के. श्रीकंदन मनरेगा कानून की धारा 3 में संशोधन के लिए विधेयक लाएंगे। इस धारा में प्रावधान है कि सरकार प्रत्येक श्रमिक को एक वर्ष में अधिकतम 100 दिन रोजगार देगी। विपक्ष इसे 150 दिन करना चाहता है। हालांकि, सरकार इस मांग को पहले ही खारिज कर चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी सांसद ने खोली चीन की पोल, एलएसी के पास सेना की चौकी बनाकर भारत के खिलाफ रच रहा साजिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 01 दिसंबर 2022। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने दुनिया के सामने चीन के खतरनाक इरादे का खुलासा किया है। कृष्णमूर्ति ने बुधवार को कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक नई चौकी संबंधी खबर बीजिंग की […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र