‘इनवेस्ट इन डिफेंस’ कार्यक्रम में राजनाथ सिंह बोले- देश में बढ़ रहा रक्षा उत्पादन, 2025 तक 1.8 लाख करोड़ रु. पहुंचाने का लक्ष्य

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। देश में रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुजरात के गांधीनगर में कहा कि सरकार 2025 तक यह उत्पादन बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये तक करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।गांधीनगर में जारी डिफेंस एक्सपो 2022 के मौके पर आयोजित ‘इनवेस्ट इन डिफेंस’ कार्यक्रम में राजनाथ सिंह यह बात कही। सिंह ने निवेशकों से अपील की कि वे किसी भी मसले के हल के लिए सीधे उनसे या रक्षा मंत्रालय से बिना संकोच संपर्क कर सकते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि न सिर्फ बड़े कार्पोरेट्स बल्कि स्टार्टअप्स और एमएसएमई भी रक्षा क्षेत्र से जुड़ रहे हैं। रक्षा क्षेत्र के लिए यह स्वर्णकाल है। भारतीय रक्षा उद्योग भविष्य का उभरता क्षेत्र है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार भी देश का रक्षा उत्पादन बढ़ाने के सतत प्रयास कर रही है। वर्तमान में यह 12 अरब डॉलर है, इसे बढ़ाकर 2025 तक 22 अरब डॉलर करने का लक्ष्य है। हम यह लक्ष्य पार भी कर सकते हैं। सरकार ने स्थानीय स्तर पर रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के कई सुधार किए हैं। 

पहले रक्षा मंत्रालय ने निजी खिलाड़ियों के लिए दरवाजे बंद कर रखे थे। रक्षा मंत्री व अधिकारी निवेशकों से इस आशंका के कारण बैठकें नहीं करते थे कि उन पर कोई उंगली उठा देगा, लेकिन हमें उसकी चिंता नहीं है। हमारे द्वार आपके ‘निजी निवेशकों के लिए’ हमेशा खुले हैं। रक्षा व देश की आर्थिक संपन्नता एक दूसरे की पूरक है। यदि देश खतरों से सुरक्षित रहा तो और तेजी से प्रगति करेगा। आजादी के कई वर्षों बाद भी भारत इस मान्यता से आजादी नहीं पा सका कि अगर हम रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देंगे तो सामाजिक-आर्थिक मोर्चे पर समझौता करना पड़ेगा।

लंबे समय से, यह माना जाता था कि रक्षा और विकास दो विपरीत ध्रुव हैं, जिसका अर्थ है कि यदि हम सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो हमें अपनी रक्षा क्षमताओं से समझौता करना पड़ेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि अब, मुझे खुशी है कि देश पिछले कुछ वर्षों के दौरान उस धारणा से बाहर आया। 

 

Leave a Reply

Next Post

रूस ने दिया चीन-पाक को झटका: पेश की दोस्ती की मिसाल, पीओके व अक्साई चीन को बताया भारत का हिस्सा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। रूस व भारत के ऐतिहासिक दोस्ती कई मौकों पर खरी उतरी है। एक बार फिर जब पाकिस्तान व चीन आतंकवाद के समर्थन पर एक सुर में बोल रहे हैं, वहीं, रूस ने एक नक्शा जारी कर इन दोनों देशों की बोलती […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक