पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, सीबीआई जांच की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 09 नवंबर 2023। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला। भाजपा ने इसके पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाते हुए मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की। तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि पार्टी पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘आधारहीन’ करार दिया। पार्टी ने जोर देकर कहा कि पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। मृतक भाजपा कार्यकर्ता की पहचान सुभदीप मिश्रा के तौर पर की गई है और उसका शव बांकुड़ा जिले के निधिरामपुर गांव में पेड़ से लटका मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे। स्थानीय पुलिस जब शव को लेने पहुंची तब स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी कोण से जांच की जा रही है।” पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने मिश्रा की हत्या की है। मिश्रा को इलाके में लोग दीपू के नाम से जानते थे। अधिकारी ने आरोप लगाया, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मिश्रा की हत्या कर उनके हाथ बांध शव को पेड़ से लटका दिया। वह 2023 के पंचायत चुनाव में निधिरामपुर से भाजपा के प्रत्याशी थे। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर थे और उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। यही कारण है कि तृणमूल ने उन्हें निशाना बनाया।” पुलिस जांच में पक्षपात की आशंका जताते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं क्योंकि पुलिस सबूतों से छेड़छाड़ कर सकती है और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए तृणमूल कंग्रेस से जुड़े दोषियों को बचा सकती है।”

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी अधिकारी की चिंता को साझा करते हुए इसे ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा की गई हत्या’ करार दिया और सीबीआई जांच की मांग दोहराई। भाजपा नेताओं के आरोप का जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को आधारहीन करार दिया। तृणमूल की वरिष्ठ नेता और मंत्री शशि पांजा ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने मौत की वजह को लेकर निजी कारण की ओर संकेत किया है। लेकिन लगता है कि भाजपा की रुचि राजनीति करने की है। भाजपा के दावों में तथ्य नहीं है। हमें पुलिस को जांच करने देना चाहिए।” इससे पहले 2018 के पंचायत चुनाव के बाद पुरुलिया से भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के शव फंदे से लटकते मिले थे।

Leave a Reply

Next Post

'अगर मैं भारत की नागरिक होती तो...', नीतीश कुमार की टिप्पणी पर फूटा अमेरिकी सिंगर का गुस्सा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के विवादित बयान पर देश की सियासत गरमाई हुई है। नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी