गडकरी का एलान: ‘कार निर्माताओं को 100 फीसदी बायो-एथेनॉल पर चलने वाले इंजन बनाने के निर्देश देंगे’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 नवंबर 2021। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महंगे पेट्रोल-डीजल से छुटकारा देने के लिए एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। सोमवार को एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अगले 2-3 दिनों में एक फाइल पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं, जिसमें कार निर्माताओं को 100 फीसदी बायो-एथेनॉल से चलने वाले इंजन बनाने के लिए कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार एथेनॉल की बढ़ी हुई आपूर्ति के साथ फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहनों को जल्द से जल्द पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी बायो-एथेनॉल पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के रोलआउट के साथ ही एथेनॉल की मांग तुरंत 4 से 5 गुना तक बढ़ जाएगी।

जल्द अनिवार्य होंगे खास फ्यूल वाले इंजन 

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ समय पहले बताया था कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की निर्भरता को कम करने के लिए नया तरीका ईजाद किया है। उन्होंने कहा था कि सरकार फ्लेक्स फ्यूल इंजन  को अगले कुछ महीनों में अनिवार्य करने जा रही है। ये नियम हर तरह के वाहनों के लिए बनाया जाएगा। सभी ऑटो कंपनियों को आदेश दिए जाएंगे कि वाहनों में फ्लेक्स फ्यूल इंजन का इस्तेमाल करें।

भारत में केवल तीन एथेनॉल स्टेशन

भारत में अभी सिर्फ पुणे ही इकलौता शहर है जहां तीन एथेनॉल स्टेशन हैं। इसी साल पांच जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन E- 100 एथेनॉल डिस्पेंसिंग स्टेशन की शुरुआत की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तहत पुणे में कुछ एथेनॉल फ्यूल बेस्ड गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

एथेनॉल के इस्तेमाल में ब्राजील नंबर वन

दुनिया भर में ब्राजील में सबसे ज्यादा गन्ने की पैदावार होती है। जिसकी वजह से ब्राजील में एथेनॉल का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। 40 साल पहले ब्राजील ने एथेनॉल पर काम करना शुरू कर दिया था और वर्तमान में ब्राजील ने तेल का आयात घटा दिया।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में शराब तस्करों की खैर नहीं: ड्रोन से की जाएगी निगरानी, हर 50 किलोमीटर पर होगी गश्ती दल की तैनाती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 30 नवंबर 2021। बिहार में शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत विभाग ने हर जिले में 50 किमी की दूरी पर एक गश्ती दल लगाया है। यह गश्ती दल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण