कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सोनीपत (हरियाणा) 27 सितम्बर 2021। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की सोमवार सुबह मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान पंजाब के जिला जालंधर के गांव खेला के रहने वाले बघेल राम (55) के तौर पर हुई है, जो कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल होने आए थे।

18 सितंबर को लौटकर आए थे बघेल राम

बघेल राम 18 सितंबर को दोबारा कुंडली पहुंचे थे। सोमवार सुबह वे अपने टेंट में मृत मिले। जब साथी किसानों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। इस पर चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। बघेल राम लगातार किसान आंदोलन में आकर सेवा कर रहे थे। वे कुछ दिन पहले ही वापस गए थे और अब 18 सितंबर से कुंडली में हनुमान मंदिर के पास अपने टेंट में रह रहे थे। साथी किसान गुरनाम सिंह ने बताया कि सभी ने भारत बंद को लेकर रविवार देर रात तक चर्चा की थी। जिसमें बघेल राम ने भी भाग लिया था।  

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की

शेयर करे-बाड़ी विकास कार्य प्रगति की ली जानकारी, -जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 सितम्बर 2021। शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने राजनांदगांव जिले में उद्यानिकी विभाग की  के अधिकारियों की बैठक में  विभाग के कार्यों की समीक्षा की। […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत