विदेशी कंपनियां कर रहीं ब्लैकमेल, खाद किल्लत पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अजीब बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुरैना 23 जनवरी 2022। इस समय मध्य प्रदेश के किसान खाद संकट को लेकर परेशान हैं। कई जिलों से तस्वीरें आ रही हैं, जिसमें किसान घंटों लाइन लगाने के बावजूद खाद के लिए इंतजार ही करते रह जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में जो भी खाद संकट है वह विदेश के कारण है। 

नरेंद्र तोमर ने कहाकि खाद और खाद बनाने के कुछ केमिकल विदेशों से आते हैं। यह विदेशी कंपनियां खाद को लेकर सरकार को ब्लैकमेल करती हैं। उन्होंने यह भी कहाकि अब किसानों को भी यह सोचना चाहिए कि हमें दूसरे देशों के सामने कितना झुकना चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह भी कहाकि जब भी खाद की कमी होती है तो मेरे लिए टेंशन बढ़ जाती है। देश के सभी मुख्यमंत्री मुझे फोन करते हैं, लेकिन जब खाद होगी तभी तो मिल पाएगी।

नैनो यूरिया का इस्तेमाल करें लोग
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहाकि बाकी राज्यों में ज्यादा यूरिया डाला जाता है और मध्य प्रदेश में कम। यही वजह है कि बाकी राज्यों के लोग मध्य प्रदेश का आटा खा रहे हैं। उन्होंने कहाकि अभी देश में नैनो यूरिया बनाया गया है। इसकी एक बोतल एक बोरी के बराबर होती है। किसान उसका उपयोग करें, जब एक चीज हमारे पास कम हो रही है तो दूसरा रास्ता निकालने की कोशिश करें। गौरतलब है कि इस समय केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर चंबल अंचल की चार दिवसीय दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर