अंबाला में यूपी के फौजी की हत्या: लाश रेलवे ट्रैक पर फेंकी; पत्नी को मैसेज- आपके पति को खुदा के पास भेज दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबाला 08 सितम्बर 2023। हरियाणा के अंबाला कैंट से लापता हुए सेना के लांस हवलदार पवन शंकर की लाश रेल पटरी से बरामद हुई है। यह शव कैंट रेलवे स्टेशन से मोहड़ा के बीच पटरी पर पड़ा था। इस मामले में तब हड़कंप मच गया, जब लांस हवलदार की पत्नी के मोबाइल पर वॉट्सऐप मैसेज आया। इसमें लिखा था कि आपके पति को खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद।

इस मैसेज के बाद पुलिस के साथ मिलिट्री पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस भी अलर्ट हो गई है। सैनिक के पोस्टमॉर्टम से पहले ही सेना की टीम अंबाला के अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल, वहां किसी तरह की वीडियोग्राफी से इनकार कर दिया गया है। अंबाला पहुंची मिलिट्री पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। पवन शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। उसका गांव भोगनीपुर के कैलई गांव में है। जो पिछले 3 साल से अंबाला कैंट में पोस्टेड था। इसके बाद पुलिस ने जवान के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कानपुर में भी संपर्क साधा है। पुलिस के साथ आर्मी भी इस मामले में हर तरह के एंगल पर काम कर रही है।

पवन शंकर अंबाला में आर्मी की 40 AD यूनिट में तैनात था। पवन शंकर के जिस मोबाइल से उसकी पत्नी के पास मैसेज भेजा गया, उसका भी अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

ट्रेन की पटरी के पास मिला शव
हवलदार पवन शंकर 6 सितंबर की शाम 7.50 बजे से लापता था। पड़ाव थाना पुलिस ने लांस हवलदार की यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बुधवार रात 11.39 बजे पवन शंकर के नंबर से उसकी पत्नी के पास मैसेज आया था। इसके बाद रात 11.42 बजे पवन के वॉट्सऐप पर लास्ट सीन दिखाई दिया। अगले दिन ट्रेन की पटरी के पास पवन शंकर का शव बरामद हुआ।

जवान के शरीर पर थे चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक, जवान पवन शंकर के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पड़ाव थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। आज अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमॉर्टम करेगा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम भूपेश बघेल बोले- एक नवंबर से होगी धान खरीदी, केंद्र चावल ले या ना ले, कोई फर्क नहीं पड़ता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 सितम्बर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान आज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें संभवत: कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी रायपुर आएंगे। दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप