सलमान खान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में हुए थे भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2021। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन  सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। 

एमजीएम अस्पताल में किया गया था सलमान को एडमिट-

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। 

इलाज के बाद फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं सलमान

अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 की मौत, कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुजफ्फरपुर(बिहार) 26 दिसंबर 2021। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इससे 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक