दो पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामले को लेकर भाजपा ने सरकार की मंशा पर उठाये सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 02 नवंबर 2022। बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा की सरकार बड़ी- बड़ी बातें करती है गौ सेवा की लेकिन उनके राज में तस्करी बहुत चिंताजनक विषय है। दरअसल चकरभाठा थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 4 में रहने वाले प्रार्थी सुमित नायक पिता ईश्वर नायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुबह तकरीबन 10 बजे के आस पास उसे पता चला कि रहंगी और मुढीपार के रहने वाले दो व्यक्ति नरसिंह रोहिदास पिता राम प्रसाद रोहिदास उम्र 50 साल निवासी रहंगी और रामनिवास मेहर पिता सहुरा मेहर उम्र 52 वर्ष मुढीपार थाना बिल्हा के रहने वाले पशु तस्करी कर रहे हैं। 

तब ये हाईकोर्ट कालोनी के पीछे पहुंचा इस दौरान प्रार्थी के साथ अमित कुमार दीक्षित,महेश उपाध्याय व राजेश शर्मा के साथ अन्य लोग थे तब उन दोनो व्यक्तियों से पूछताछ किया तो पशु तस्करी की बात कबूली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने सरकार पर गौरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि दो दिन पहले पथरिया मे पशु तस्कर पकड़े गये और आज रहंगी में पकड़े गये हैं। ऐसे मामले में शक्ति के साथ कार्रवाई करने की आवश्यकता है सरकार बड़ी- बड़ी बात करती है गौवंश सेवा की और उनके राज में गौ तस्करी हो ये चिंताजनक का विषय है।

Leave a Reply

Next Post

एमपी में सरकारी विज्ञापन से शिवराज का फोटो गायब, अटकलें फिर तेज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 02 नवंबर 2022। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। इससे पहले बीजेपी में चेहरे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बीजेपी शिवराज को ही प्रोजेक्ट कर मैदान में उतरेगी या चेहरा कोई और होगा। इसे […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला