ENG vs NZ: कप्तानी में दिखा बेन स्टोक्स का जलवा, स्लिप में लगा दिए छह फील्डर, न्यूजीलैंड को 132 रन पर समेटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लंदन 03 जून 2022। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बेन स्टोक्स की कप्तानी का जलवा देखने को मिला। जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टोक्स को टीम की कप्तानी सौंपी गई है और पहले मैच में ही उन्होंने आक्रामक कप्तानी का जलवा दिखाया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ स्टोक्स ने काफी आक्रामक कप्तानी की और स्लिम में छह फील्डर खड़े कर दिए। उन्होंने इस मैच में अपने अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड पर भरोसा जताया। उन्हें इसका फायदा भी मिला और इन दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। 

जेम्स एंडरसन ने चार विकेट निकाले और ब्रॉड ने एक विकेट लिया। युवा मैटी पॉट्स ने चार विकेट झटके और कप्तान स्टोक्स को एक विकेट मिला। 

स्टोक्स के भरोसे पर खरे उतरे गेंदबाज
बेन स्टोक्स ने इस मैच में अपने अनुभवी गेंदबाजों पर भरोसा जताया और एंडरसन-ब्रॉड की जोड़ी को इस मैच में खेलने का मौका दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में ये दोनों नहीं खेले थे। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान उन्होंने स्लिप में छह फील्डर खड़े कर दिए। अपने गेंदबाजों को उनका साफ संदेश था कि वो विकेट लेने के लिए गेंदबाजी करें। अगर विपक्षी टीम रन बनाती है तो चिंता की बात नहीं है। मैच में हुआ भी ऐसा ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने खुलकर गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 132 रन पर समेट दिया। 

पहले दिन के बाद 16 रन से पीछे हैं इंग्लैंड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 132 रन बनाए। सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन कॉलिन डे ग्रांडहोम ने बनाए। टिम साउदी ने 26 और ट्रेंट बोल्ट ने 14 रन बनाए। टीम के शुरुआती चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कप्तान विलियम्सन ने दो रन, टॉम लाथम ने एक रन और डेवोन कॉन्वे ने तीन रन का स्कोर बनाया। 

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। एलेक्स लीस ने 25 और जैक क्राउली ने 43 रन की पारी खेली। इसके बाद अलावा जो रूट (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। फिलहाल बेन फोकस छह रन और स्टुअर्ट ब्रॉड चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 16 रन पीछे है और टीम के तीन विकेट बचे हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री की बैठक में हुआ फैसला, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब की बनी रणनीति... देर रात हिजबुल सरगना ढेर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2022। जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के जरिये दबाव बनाने की आतंकी साजिश का सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी। आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में विस्तृत रणनीति तैयार की गई। लक्षित […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान