बार्सिलोना के स्टार अंशु फाती सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल गोल करने वाले स्पेन के युवा खिलाड़ी बने, यूक्रेन को 4-0 से हराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अंशु फाती की उम्र 17 साल और 311 दिन है, युआन इरेजक्विन 1925 में 18 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी

सर्जियो रामोस ने 2 गोल तीसरे और 29वें मिनट में किए, फेरान टॉरेस ने चौथा गोल 84वें मिनट में किया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बार्सिलोना के स्टार अंशु फाती सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल गोल करने वाले स्पेन के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल गोल सोमवार यूक्रेन के खिलाफ किया। फाती की उम्र 17 साल और 311 दिन है। फाती ने युआन इरेजक्विन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। युआन ने 1925 में 18 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ गोल किया था।

इसी के साथ कोरोना के बीच खेले जा रहे नेशंस लीग में स्पेन ने यूक्रेन को 4-0 से शिकस्त दी। टीम के लिए सर्जियो रामोस ने 2 गोल तीसरे और 29वें मिनट में किए। वहीं चौथा गोल फेरान टॉरेस ने 84वें मिनट में दागा।

अपने दूसरे ही मैच में फाती ने गोल दागा

फाती का यह दूसरा इंटरनेशनल मैच था। उन्होंने अपना डेब्यू जर्मनी के खिलाफ किया था, जिसमें वे गोल नहीं कर सके थे। स्पेन और जर्मनी का यह मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया था।

इस सीजन में फाती के 12 गोल

बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर फाती ने मौजूदा सीजन के 42 मैच में 12 गोल किए हैं। इस दौरान उन्होंने स्पेनिश लीग ला लिगा के 24 मुकाबलों में 7 और यूईएफए यूथ लीग के 9 मैच में 4 गोल किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार ने काट दिए किसान सम्मान निधि से 25 लाख किसानों के नाम - मोहन मरकाम

शेयर करेअब नाक बचाने के लिए भाजपा के नेता कर रहे हैं राजनीति अगर किसानों को पैसा नहीं दे सकती मोदी सरकार तो न दे, कम से कम धोखा तो न दे रमन सिंह और कौशिक 25 लाख किसानों को दें जवाब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 7 सितंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे