कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह; इंडिया टूर 2025 का आगाज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 13 दिसंबर 2025। दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे और इसी के साथ उनके बहुचर्चित G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई। बता दें कि लियोनल मेसी साल 2011 के बाद भारत दौरे पर पहुंचे हैं। जैसे ही उनका विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने झंडे लहराए, मेसी के पोस्टर और नाम लेते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।

फैंस की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद मेसी सीधे अपने होटल पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद, होटल के बाहर भी फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब दिखा। मेसी के इस टूर के दौरान देश के कई शहरों में फुटबॉल कैंप, इंटरैक्टिव सेशन और विशेष कार्यक्रम होने की उम्मीद है। 

मेसी का पिछला भारत दौरा 
पिछली बार कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी का जादू देखने मिला था। तब फीफा मैत्री मैच में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था और 85,000 से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में जमा हुए थे। लेकिन आठ बार बैलोन डीओर जीतने वाले मेसी इस बार जीओएटी इंडिया टूर 2025 में फुटबॉल खेलने वाले नहीं हैं। यह पूरी तरह से प्रचार और व्यावसायिक रूप से आयोजित कार्यक्रम है, जो शनिवार को कोलकाता में शुरू होगा और सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त होगा।

चार शहरों का दौरा करेंगे मेसी
जानकारी के मुताबिक, आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं। यहां मेसी शनिवार को 45 मिनट तक चलने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है। यह देखना हालांकि बाकी है कि फुटबॉल प्रेमी इस कार्यक्रम के प्रति कितना उत्साह दिखाते हैं। मेसी भारत में 72 घंटे से भी कम समय बिताएंगे, लेकिन इस दौरान वह चार महानगरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। अपनी इस संक्षिप्त दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज, बॉलीवुड हस्तियां और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निर्धारित बैठक भी शामिल है। 

मुंबई में फैशन शो में लेंगे हिस्सा 
मेसी के वर्तमान दौरे का मुख्य आकर्षण रविवार को मुंबई में होने वाला 45 मिनट का फैशन शो होगा, जिसमें यह दिग्गज फुटबॉलर लंबे समय तक अपने साथी रहे लुई सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल के साथ भाग लेगा। सुआरेज एक स्पेनिश संगीत कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने मेसी से 2022 के विश्व कप विजेता अभियान से जुड़ी कुछ यादगार वस्तुएं लाने का अनुरोध किया है, जिनकी मुंबई में नीलामी की जाएगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में पैडल कप का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में हाथी का उत्पात: घर के आंगन में महिला की कुचलकर मौत...बेटे सहित एक ग्रामीण घायल, गांवों में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 13 दिसंबर 2025। बिलासपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। बैमा रोड स्थित खपराखोल गांव में जंगली हाथी के हमले में एक परिवार उजड़ गया। घर के आंगन में बने कोठार में धान व्यवस्थित कर रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जबकि पास […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड