नैनीताल: दरक रहा टिफिन टॉप, डोरोथी सीट के चारों तरफ पड़ी गहरी और चौड़ी दरारें, तस्वीरों में देखें हाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नैनीताल 9 अगस्त 2022 । नैनीताल के अत्यंत लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट का अस्तित्व खतरे में है। इसके चारों ओर टिफिन टॉप क्षेत्र में बहुत गहरी और चौड़ी दरारें पड़ गईं हैं और यहां से टूट टूटकर छोटे बड़े बोल्डर नीचे गिरते रहते हैं। यदि तत्काल युद्ध स्तर पर इसका उपचार नहीं किया गया तो जल्द ही डोरोथी सीट इतिहास बन कर रह जाएगी। 

नैनीताल के दक्षिण की से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित टिफिन टॉप में हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिक बेहतरीन प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने आते हैं। पर्यटकों से कहीं ज्यादा यह स्थान स्थानीय निवासियों में लोकप्रिय है।

नगर से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर हल्की चढ़ाई वाले चौड़े रास्ते से यहां जाना ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए अद्भुत अनुभव होता है। इस चोटी पर एक बेंच बनी है जिसे डोरोथी सीट कहा जाता है। बताया जाता है कि डोरोथी नामक महिला यहां बैठकर नगर और आसपास के खूबसूरत नजारों की पेंटिंग बनाया करती थीं। डोरोथी सीट से पूरे नैनीताल नगर उसके ठीक पीछे उत्तर दिशा में हिमालय की चोटियों का इतना सुंदर दृश्य नजर आता है जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर दे।

इस स्थान से नजर आने वाला चारों दिशाओं में दूर दूर तक की पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों का आकर्षक दृश्य यहां की खासियत है। दुखद तथ्य यह है कि बीते कई वर्षों से यहां अनेक दरारें पड़ चुकी हैं। लंबे समय से धीरे धीरे यह चोटी दरक ही रही थी। इस वर्ष यहां पड़ीं दरारें तेजी से गहरी और चौड़ी हो गईं हैं और आए दिन यहां से बोल्डर गिरते रहते हैं। क्षेत्र में चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले दिनेश सूंठा बताते हैं कि दरारों की वजह से डोरोथी सीट तक जाना खतरे का सबब बन चुका है।

इन हालातों में सीट कभी भी दरक सकती है और यहां बड़ी दुर्घटना घट सकती है। फिर भी लोग खतरा मोल लेकर वहां तक जा रहे हैं। दिनेश सहित उनके चार भाई विमल, महेश और उमेश भी इस दुकान से ही आजीविका चलाते हैं। सभी इसकी गंभीर स्थिति से बहुत चिंतित हैं।  टिफिन टॉप में डोरोथी सीट का निर्माण ब्रिटिश सेना के अधिकारी कर्नल केलेट ने अपनी कलाकार पत्नी डोरोथी केलेट की याद में किया था। डोरोथी का इंग्लैंड जाते समय जहाज पर सेप्टिसीमिया से निधन हो गया था।

इस बेहद लोकप्रिय पर्यटक स्थल पर प्रतिवर्ष लाखों लोग पैदल और घोड़ों से पहुंचते हैं। नैनीताल में घुड़सवारी का आनंद लेने वाले ज्यादातर पर्यटक यहीं आते हैं। घोड़ा चालकों के लिए ये आमदनी का सबसे बड़ा स्रोत है। लेकिन स्वच्छ भारत के तमाम अभियानों के बावजूद यहां आज तक न शौचालय बन पाया न ही पीने के पानी की व्यवस्था है। दिनेश सूंठा ने बताया कि बीते दशक में कई बार पालिका और प्रशासन ने यहां ये सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की लेकिन इन पर अमल नहीं हो पाया।

टिफिन टॉप की पहाड़ी में गहरी दरारें पड़ी हैं और पहाड़ी दरक रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल इसका निरीक्षण कर उपचारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। पहाड़ी की सुरक्षा के लिए धनराशि और साधन शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यहां स्थित नाले की सफाई और पहाड़ी की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय निवासी पर्यावरणविद् पद्मश्री अनूप साह से भी सलाह ली जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदि विद्रोह सहित 44 महत्वपूर्ण पुस्तकों का किया विमोचन

शेयर करेआदि विद्रोह में स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी जननायकों की भूमिका का किया गया है वर्णन, वन अधिकार के प्रति ग्राम सभा जागरूकता अभियान कैलेण्डर एवं वीडियो संदेश का भी हुआ विमोचन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 09 अगस्त 2022 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप