बिजली कटौती और लो वोल्टेज पर कांग्रेस लेगी एक्शन, राज्य सरकार के खिलाफ जल्द करेगी आंदोलन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 जून 2024। छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्य के भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास की है। इसे बड़ा मुद्दा बनाकर पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है। वहीं अब कांग्रेस प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर पांच करते हुए कहा कि 6 महीने की सरकार में प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। अब भाजपा की सरकार में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहरी और ग्रामीण सभी लोग परेशान हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान गर्मी के दिनों में दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी की जाती थी। इससे प्रदेश में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने बताया कि बिजली पूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए थे। अब भाजपा की सरकार में छह महीने में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने में ही बिजली की अवस्था देखने को मिल रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जल्द ही जन आंदोलन करेगी। 

दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से न तो सरकार संभल पा रही है और न ही प्रदेश की व्यवस्थाएं। भाजपा सरकार प्रदेश में पूरे समय बिजली पूर्ति नहीं कर पी रही है। ऊपर से बिजली बिल बढ़ाया जा रहा है। सरकार उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रही है। बैज ने इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की बात कही है। 

Leave a Reply

Next Post

हिंसक घटना पर भड़के पूर्व सीएम बघेल, भूपेश बोले- यह भाजपा सरकार का ही षड्यंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदाबाजार 23 जून 2024। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना के बाद राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस-बीजेपी दोनों एक दूसरे को घटना की षड्यंत्रकारी बता रहे हैं। दोनों एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले में […]

You May Like

राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार....|....काशी को मिली कपड़े की नई फैक्टरी, इसकी ताकत हमारी माताएं और बहनें....|....कार्यकर्ताओं के आक्रोश से डरकर स्मृति ईरानी ने उनको पार्टी ऑफिस आने मना किया - कांग्रेस....|....छठ महापर्व 2026 हेतु छठ पूजा समिति गठित....|....मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन