एक्‍ट्रेस मौनी रॉय ने शेयर की ब्लैक आउटफिट में बेहद हॉट तस्वीरें, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सारिका स्वरुप-नागिन’ एक्‍ट्रेस मौनी रॉयअक्सर अपनी हॉट  तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं साथ ही उनकी फैन फौलोविंग भी काफी तगड़ी हैं। अब हाल ही मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शेयर किये गए पिक्चर्स में मौनी ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं। उनका ये जबरदस्त लुक सबको भा रहा है। बता दे कि मौनी ने इस ब्लैक ड्रैस में अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है और हर तस्वीर के साथ उन्होनें काफी मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं।

पहली तस्वीर में मौनी रेत पर बैठे कैमरे की दूसरी ओर देखकर काफी सेक्सी लुक में पोज देती हुई नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होनें कैप्शन में लिखा है कि , ‘दिन भी ना डूबे, रात ना आए, शाम कभी ना ढले।

दूसरी तस्वीर में मौनी रेत पर बैठी कैमरे की तरफ देखकर दिलकश अंदाज में पोज देती हुई नज़र आ रही है। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होनें कैप्शन में लिखा, ‘निम्मे निम्मे ठंड और आग में।’

वही , तीसरी तस्वीर में मौनी साइड पोज देते हुए काफी हसीन लुक में पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होनें कैप्शन में लिखा है कि , ‘जनवरी की सर्दियों की धूप में।’ अब मौनी का ये ग्लैमरस लुक वाला फोटोशूट फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। अब तक इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके है।वहीं फैंस लगातार इस पर कमेंट कर मौनी की अदाओं और उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ भी कर रहे है।

बता दें कि सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था। वही कुछ ही दिनों पहले उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ रिलीज हुई है और इसमें उनके काम को काफी पसंद भी किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। उन्होंने इस फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है।इसके अलावा मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

शेयर करे सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का दिया जाएगा पुरस्कार प्रतियोगिता के लिए 14029 प्रतिभागियों ने कराया था पंजीयन सभी प्रतिभागियों को मिला है डिजिटल सर्टिफिकेट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 15 जनवरी 2021। मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर