अभिनेत्री पूजा घई के बेटे राज रावल ने की फ़िल्म “द अनस्पोकन” से अपने फिल्मी सफर की जबर्दस्त शुरुआत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 जुलाई 2023। लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा घई के बेटे राज रावल ने अपनी पहली फ़िल्म “द अनस्पोकन” में ही अपने असाधारण अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अपनी माँ के नक्शेकदम पर चलते हुए, राज ने एक उल्लेखनीय यात्रा शुरू की है। दुनिया भर के प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट में अपनी कला को निखारा है और पर्दे के पीछे काम करके बेहद कीमती अनुभव भी हासिल किया है। बेहद प्रतिभाशाली नए अभिनेता राज रावल ने शॉर्ट फिल्म द अनस्पोकन के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म में प्रवेश किया है। यह फिल्म दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाती है, और राज की अपने किरदार में जान फूंकने की क्षमता को भी दर्शाती है। यह फिल्म न सिर्फ उनकी अविश्वसनीय अभिनय क्षमता को उजागर करती है बल्कि काम के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्टता को भी दिखाती है। अभिनय के प्रति बेहद जुनून रखने वाले राज ने अमेरिका के प्रतिष्ठित ली स्ट्रैसबर्ग इंस्टीट्यूट में मेथड एक्टिंग की कला सीखी। मशहूर प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में, उन्होंने अपने कौशल को निखारा और एक्टिंग के क्राफ्ट की गहरी समझ हासिल की। अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए उत्सुक, राज प्रतिष्ठित जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो में डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के लिए भारत लौट आए। फिर उन्होंने गणेश आचार्य डांस एकेडमी में नृत्य सीखकर अपने कौशल का विस्तार किया। इसके अलावा, राज अपने शारीरिक फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनीत फ़िल्म लक्ष्मी और सिद्धार्थ मल्होत्रा व रश्मिका मंदाना अभिनीत फ़िल्म मिशन मजनूं में राज ने सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया। उन्होंने डीजे द्वारा निर्मित हम, तुम एंड देम नामक वेब सीरीज में प्रोडक्शन टीम के लिए भी काम किया है। इन अनुभवों से उन्हें कहानी कहने की बारीकियों को समझा। अपनी अद्भुत प्रतिभा, व्यापक प्रशिक्षण और गहरे सिनेमाई अनुभव के साथ, राज रावल दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया आवासीय कॉलोनियों का निरीक्षण

शेयर करेनिवासरत परिवारजनों की सुनी समस्याएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 31 जुलाई 2023। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने छ.ग. उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने एफ,जी, एच और आई टाइप के आवास कॉलोनियों का निरीक्षण करते हुए कॉलोनी में निवासरत अधिकारियों व […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'