चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया आवासीय कॉलोनियों का निरीक्षण

शेयर करे

निवासरत परिवारजनों की सुनी समस्याएं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 31 जुलाई 2023। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने छ.ग. उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने एफ,जी, एच और आई टाइप के आवास कॉलोनियों का निरीक्षण करते हुए कॉलोनी में निवासरत अधिकारियों व कर्मचारियों से उनकी समस्याएँ जानी। उन्होंने वहां चल रहे नए आवास भवनों के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। नवीन निर्माणों की गुणवत्ता तथा पुराने आवासों की उचित मरम्मत इत्यादि के संबंध में रजिस्टी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्टार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्टार अवध किशोर, एडिशनल रजिस्टार कम पीपीएस एम. बी. एल.एन सुब्रमन्यम तथा कोर्ट ऑफिसर भी एक के. बिसेन भी साथ थे। ज्ञात हो कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा साहब को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुये मात्र 3 माह ही व्यतीत हुये हैं।उक्त तीन माह के कार्यकाल में ही उन्होंने अनेक जिला न्यायालयों व केन्द्रीय जेल, बिलासपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

Leave a Reply

Next Post

बांस कारीगरी ईकाई का कर रहे सफलतापूर्वक संचालन

शेयर करेरोजगार की चिंता से मिली मुक्ति, गांव में मिला स्वरोजगार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 31 जुलाई 2023। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण स्तर पर ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहे है। दूसरे राज्य की ओर पलायन करने वाले ग्रामीण […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी