मतगणना 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 नवंबर 2023। विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को सवेरे 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुरू होगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी और सभी रिटर्निंग अफसर मौजूद थे।

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के नजदीक ठहराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए गद्दा, तकिया, परदे, पीने का स्वच्छ पानी सहित अन्य इंतजाम करने कहा है। उनके रूकने के ही स्थान पर टीवी लगाने के निर्देश दिए ताकि वे एक ही जगह से स्ट्रांग रूम सहित अन्य गतिविधियों को देख सके। कलेक्टर ने मतगणना के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित ले आउट के अनुसार ही व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगतार चालू रहें। उन्होंने अब तक लगाए गए सीसीटीवी के अलावा हर दरवाजे पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Next Post

'लश्कर-ए-तैयबा आज से हमारे लिए भी आतंकी संगठन', मुंबई हमलों की 15वीं बरसी से पहले इस्राइल का बड़ा एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर यरुशलम 21 नवंबर 2023। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को शुरू हुए अब डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। इसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच भारत ने इस्राइल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकवाद तक करार […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन