यूक्रेन का बड़ा दावा: एक दिन में मार गिराए रूस के 800 सैनिक, टैंक और विमान भी तबाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मास्को 24 फरवरी 2022। रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी सेनाओं ने रूस के 800 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में टैंक और विमान भी तबाह कर दिए हैं। डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि गुरुवार शाम को किए गए ऑपरेशन के तहत रूसी सेना के 30 टैंकों, कई विमानों और हेलिकॉप्टरों को भी तबाह कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश में आपातकाल लगाने का ऐलान किया है और देश के हर सक्षम व्यक्ति से रूसी आक्रमण के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर हन्ना मालयार ने बताया है कि दुश्मन के 800 सैनिक मार गिराए हैं। इसके अलावा 7 हेलिकॉप्टर और 6 टैंक भी तबाह कर दिए गए हैं।’ सोमवार को रूस की ओर से यूक्रेन के दो क्षेत्रों डोनेत्सक और लुहान्सक को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह से रूस की ओर से यूक्रेन पर हमलों की शुरुआत कर दी गई थी। रूस के हमले के बाद से यूके, अमेरिका, कनाडा समेत दुनिया के कई देशों ने उस पर बैन लगाए हैं। हालांकि इसके बाद भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेनाओं को पीछे हटाने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। 

इस बीच शुक्रवार सुबह एक बार फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज सुनी गुई है। यूक्रेन के डिप्टी होम मिनिस्टर येवहेन येनिन ने कहा कि यह धमाका रूसी सेना की ओर से नहीं किया गया बल्कि यूक्रेन ने ही किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के एंटी मिसाइल सिस्टम ने आसमान में रूस की एक मिसाइल को मार गिराया है। यह धमाका उसी का था। हालांकि इसकी स्वतंत्र तौर पर फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है। युद्ध की शुरुआत से अब तक यूक्रेन और रूस दोनों के ही अलग-अलग दावे रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि उनकी ओर से यूक्रेन से जुड़े 70 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया गया है।

खोव और पोबेडा के इलाके में चल रही लड़ाई
उत्तरी यूक्रेन में ग्लूखोव और पोबेडा के इलाके में लड़ाई जारी है। यूक्रेन की सेना ने यहां रूसी सेना को रोक दिया है। इसके अलावा चेर्निगोव की दिशा में रूस की सेना को बेलौस नदी के किनारे रोक दिया है। यूक्रेन की सेना डोवझंका, खार्किव, अख्तिरका और सुमी इलाकों की रक्षा कर रही है।

बातचीत से मामला सुलझाने की मांग, हो रहे प्रदर्शन
रूस की राजधानी मॉस्को के साथ ही 53 देशों में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में वो लोग शामिल हैं, जिनके रिश्तेदार या परिजन यूक्रेन में हैं। इनकी मांग है कि पूरे मामलों को बातचीत के साथ सुलझा लिया जाए। गुरुवार को मॉस्को के पुश्किन चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने युद्ध नहीं चाहिए के पोस्टर-बैनर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। रूस की पुलिस मौके पर पहुंची और 900 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सेंट पीटर्सबर्ग में भी लोगों ने युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया। रूसी पुलिस ने यहां से 400 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रूस में अभी तक 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।  

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा
गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहाकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा था कि रूसी सेना ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। रूस का चेर्नोबिल पर कब्जा यूरोप के देशों के लिए बड़ा खतरा है।

Leave a Reply

Next Post

UP Elections 2022: अखिलेश यादव ने तो 11 मार्च का लंदन का टिकट कटा लिया है, समर्थक परेशान हैं: योगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 24 फरवरी 2022। सोशल मीडिया पर मैंने देखा है कि अखिलेश यादव ने 11 मार्च को लंदन जाने का टिकट ले लिया है और उनके समर्थक परेशान हैं कि वे राज्य छोड़कर जा रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता पर हमला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप