जुबां पर रोनाल्डो और दिल में अर्जेंटीना… उर्वशी रौतेला ने बटोरी सुर्खियां

admin
शेयर करे

10 लाख के Dior आउटफिट में एयरपोर्ट पहुंचीं उर्वशी रौतेला

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 जून 2026। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस और दिलचस्प बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 10 लाख रुपये के ग्रीन Dior Miss Dior को-ऑर्ड सेट में नजर आईं उर्वशी ने अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। यह कलेक्शन डायर की फॉल/विंटर लाइनअप के तहत लॉन्च किया गया था और अपने युवा, मॉडर्न और ट्रेंडी अंदाज के कारण काफी चर्चा में रहा था। फैशन के साथ-साथ उन्होंने फुटबॉल प्रेमियों के बीच भी चर्चा छेड़ दी। उर्वशी ने खुलकर कहा कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्यार करती हैं, लेकिन FIFA World Cup 2026 में उनका समर्थन लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम को रहेगा। उनके इस बयान ने फैशन और फुटबॉल—दोनों दुनियाओं के प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

रेड कार्पेट से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स और एयरपोर्ट अपीयरेंस तक, उर्वशी रौतेला लगातार अपने हाई-एंड फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज से ट्रेंड सेट करती रही हैं। उनका यह नया लुक भी साबित करता है कि उनके लिए एयरपोर्ट केवल सफर की जगह नहीं, बल्कि एक फैशन रनवे है, जहां हर बार उनका अंदाज चर्चा का विषय बन जाता है।

Leave a Reply

Next Post

घर में घुसकर गोली मारी जा रही, आदमी को जिंदा जलाया जा रहा सरकार कब मानेगी कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 जून 2026। राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था बढ़ते अपराध डराने लगे है।  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में एक बार फिर खौफनाक वारदात हुई। सक्ती में एक युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी। इसके […]

You May Like

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'....|....इंडिया गठबंधन की बैठक: ईसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष....|....सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन....|....भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी!....|....चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रद्द