सरकार की ज़िद से जनता की जान जोखिम में, स्काईवॉक विकास की संभावनाओं को अवरुद्ध करने वाला अनुपयोगी ढांचा है-कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मई 2026। स्काईवॉक के निर्माण को सरकार की गैर जरूरी जिद, जानमाल की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम और केंद्रीय जेल की सुरक्षा मानकों के खिलाफ बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा के एक विधायक की ज़िद पूरी करने के लिए यह सरकार संभावित हादसों को जानबूझ कर निमंत्रण दे रही है। एक माह के भीतर ही दो दो बार स्काईवॉक के पैनल टूट कर भीड़ भरे सड़कों पर गिरने की घटना हो चुकी है। राजधानी की छाती पर विकास की संभावनाओं को अवरुद्ध करने वाला अनुपयोगी ढांचा किसी भी तरह से उचित नहीं है। आम जनता की यही मांग है कि इसे तोड़कर वहां पर फ्लाईओवर बनाया जाए जिससे पिक अवर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इसका ही बात भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक के तौर पर जनता के समक्ष खड़ी हुई है। निर्माण पूरा होने से पहले ही पैनलों में जंग लग चुके हैं, पहले से ही कमजोर ढांचा क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है। सरकार की ज़िद से जनता की जान जोखिम में है। उपयोगिता हीन यह निर्माण नशेड़ियों को अड्डा बनने वाला है, आपराधिक गतिविधियों के लिए आश्रय स्थली बनाना चाहते है सरकार।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि निर्माणाधीन स्काईवॉक सुरक्षा मानकों के भी विपरीत है। केंद्रीय जेल रायपुर के ठीक सामने से ऊंचाई पर बनाए जा रहे संरचना से जेल परिसर की सुरक्षा खतरे में आ गई है। सत्ता में बैठे लोग केवल अपने अहंकार की संतुष्टि के लिए जनता के धन को बर्बाद करके फिजूल निर्माण करा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में अपराध, नशा, हत्या की घटनाएं बढ़ गयी, सरकार सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चला रही - दीपक बैज

शेयर करेढाई साल में आम आदमी परेशान, प्रशासनिक अराजकता चरम पर यह कैसे सुघ्घर हुआ? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 जून 2026। ढाई सालों में छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन तिहार में सरकार को जनता ने […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप