‘नंद के आनंद भयो’…, रायपुर के सभी राधा-श्रीकृष्ण मंदिरों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 अगस्त 2024। रायपुर के सभी राधा-श्रीकृष्ण मंदिरों में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। भगवान श्याम का 5251वां जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजे के बाद सभी मंदिर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे की जयघोष से गूंज उठे। मंत्र, आरती और शंखनाद से पूरा परिसर गूंजता रहा। रायपुर के दुधाधारी मंदिर स्थित राधा श्रीकृष्ण मंदिर में राधे-राधे के जयघोष से पूरा मंदिर गूंजयमान हो उठा। जैतूसाव मठ और समता कॉलेनी स्थित राधा श्रीकृष्ण मंदिर में सांस्कृतिक भजनों के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। वहीं खाटू श्याम मंदिर में श्रद्दालु देर रात तक भगवान माधव की भक्ति में लीन रहे। वहीं श्री राधे-रास बिहारी मंदिर इस्कान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों से भी लोग पहुंचे। यहां का नजारा मधुरा से कम नहीं था। मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर पहली बार यहां जन्माष्टमी मनाई गई। युवा भगवान के भजनों पर झूमते गाते नजर आये। पहली बार बने भव्य इस्कान मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्दालुओं का तांता लगा रहा।

व्य इस्कान मंदिर जन्मोत्सव देखकर हर कोई श्याम की भक्ति में डूब गया। यहां भगवान नये मंदिर से पुराने मंदिर तक पालकी में सवार होकर निकले। मंगल आरती के साथ पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।यहां शाम से रात 12 बजे तक भंडारा चलता रहा। टाटीबंध से इस्कान मंदिर तक जाने वाले मार्ग में शाम 7 बजे से लेकर रात 1 बजे तक ट्रैफिक लगी रही। यातायात पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ी तक जाकर लोग अपने घरों तक पहुंच पाये।  

Leave a Reply

Next Post

सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक की आत्महत्या से हड़कंप, AK-47 से खुद को मारी गोली; वजह जानने में जुटे अधिकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 27 अगस्त 2024। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चंद्र ने सोमवार की सुबह आत्महत्या कर ली। जिसके बाद कैम्प में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से आत्महत्या की, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी