“कोर्ट में ले जाया जा सकता है”: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने पर आईटी मंत्री की चेतावनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को गलत जानकारी से लड़ने के लिए उनके कानूनी राइट्स याद दिलाए. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक्ट्रेस रश्मिका नहीं बल्कि मूल रूप से ब्रिटिश-भारतीय जारा पटेल नाम की महिला है, लेकिन डीपफेक में उसका चेहरा रश्मिका के चेहरे से बदल दिया गया है।

आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर आईटी नियमों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के लिए कानूनी दायित्वों के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटल नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को डीपफेक से निपटने की जरूरत’

उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों के तहत, प्लेटफॉर्म्स के लिए यह सुनिश्चित करना कानूनी जिम्मेदारी है कि किसी भी यूजर द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए. किसी भी यूजर या सरकार द्वारा रिपोर्ट किए जाने पर उसे हटा दिया जाए. आईटी मंत्री ने कहा कि अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स अगर इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो उनको भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कोर्ट ले जाया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “डीप फेक गलत सूचना का नया और उससे भी ज्यादा खतरनाक और हानिकारक रूप है, प्लेटफार्म्स को इससे निपटने की जरूरत है।

क्या है डीपफेक?

बता दें कि डीपफेक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके किसी भी व्यक्ति मकी तस्वीर या वीडियो में बदलाव किया जा सकता है. इन दिनों डीपफेक गलत सूचना का एक प्रमुख स्रोत बन गया है. ये अक्सर फर्जी वायरल पोस्ट से जुड़े होते हैं।

रश्मिका मंदाना के चेहरे के पीछे कौन?

फिलहाल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के चेहरे वाला जो बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह जारा पटेल का है. जारा के इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जारा ने यह वीडियो पिछले महीने शेयर किया था, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में लिफ्ट में एंट्री करते दिखाई दे रही हैं. उनका चेहरा एकदम रश्मिका के चेहरे जैसा दिखने लगता है. एक्टर अमिताभ बच्चन के भी इस वीडियो को देखने के बाद कानूनी एक्शन की जरूरत की बात कही. वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अभी तक डीपफेक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Next Post

कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के टॉवेल फाइट सीन को बताया बेहद मुश्किल, बोलीं- भाप से भरे हम्माम में फाइट करनी थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। कैटरीना कैफ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस हैं और उन्होंने टाइगर 3 में हैरतअंगेज एक्शन सीन किए हैं, जिन्हें देखकर उनके फैन्स दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. टाइगर 3 से तुर्की के हम्माम में उनका टॉवेल फाइट वाला सीन […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'