‘चारा घोटाला से भी बड़ा है गोबर घोटाला’ : नेता प्रतिपक्ष चंदेल बोले- भूपेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की दुर्गति

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 31 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश सरकार घोटालों सरकार है। बघेल सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में ही करोड़ों का घोटाला हुआ है।  नारायण चंदेल ने राज्य सरकार पर 269 करोड़ों रुपये के गोबर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस घोटाले को बिहार के चारा घोटाले से बड़ा बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को कायदे से इसकी सीबीआई जांच कराने की सिफारिश केंद्र से करनी चाहिए। चंदेल ने अपनी बातों को विस्तार से बताते हुए कहा कि गाय, गोबर, गौठान, नरवा और घुरवा, प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। इस ड्रीम प्रोजेक्ट की राज्य में जैसी दुर्गति हुई है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार की बाकी योजनाओं और कार्यों का क्या हुआ होगा।नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर संगठन के जरिए 948 गौठानों का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह गौठानों पर ताले लगे थे। अनेक स्थानों पर गौ माता के लिए न तो पैरा का इंतजाम था और न ही पानी का। यहां गायों की देखरेख करने के लिए कोई व्यक्ति भी तैनात नहीं था।

वहीं,  मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन उसमें विफल रहे। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार दे रही है और बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता भी शुरू किया है। इतना सब करने के बाद भी कुछ न करने वाली भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है।

इसके बाद भगत ने चुटकी लेते हुए कहा कि चंदेल अच्छे व्यक्ति हैं, पर उन्हें जितना सिखाया जाता है उतना ही बोल पाते हैं। साथ ही रमन सिंह के चेहरे पर भाजपा के चुनाव लड़ने से जुड़े प्रश्न पर भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की नाव डूब गई है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार यहां की लोकसंस्कृति तीज-त्योहार को बढ़ावा दे रही है। जनता का साथ कांग्रेस को ही मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

तांत्रिक के चक्कर में महिला ने गंवाई जान, जिंदगी और मौत से जूझ रहा पति; बच्चा न होने से निराश था दंपती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरबा 31 जुलाई 2023। तांत्रिक के चक्कर में पड़ एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी और उसका पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने 27 वर्षीय पत्नी सुनीता पटेल और 28 वर्षीय रामाधार पटेल को कुछ खिला दिया। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण