सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार और उनके बहनोई को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ्तर छोड़ आया हूं।

सलाहकार विनोद वर्मा ने बताया कि ईडी ने कल गुरुवार को उनकी पत्नी जया को बुलाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे, जो कर लें वे भूपेश बघेल और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड सकती हैं। वर्मा में सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव जांच एजेंसियों के भरोसे नहीं जीता जा सकता है।

इससे पहले भी विनोद वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर ईडी के छापे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने घर से बरामद सोने के सभी बिल पेश कर दिए हैं। फिर भी ईडी ने यह कहते हुए सारा सोना जब्त कर लिया कि यह सत्यापित करने के लिए आपके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि सोना कहां से खरीदा गया था। वे आईपीसी और सीआरपीसी को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। वर्मा ने ईडी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि ये मेरे घर डकैती है, लूट है। मैं पुख्ता आधार पर ये कह रहा हूं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा, नड्डा 12 को जशपुरनगर से ,तो 16 को दंतेवाड़ा से शाह करेंगे शुरुआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा निकलेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेगी। दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूंकेगी। इन यात्राओं में बीजेपी […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान