भाजपा के कुशासन में कानून हाथ जोड़कर खड़ा है और अपराधी तेज़ाब लेकर खुलेआम घूम रहे हैं – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। बालोद एसिड अटैक पर गृह मंत्री का इस्तीफ़ा मांगते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा राज में जब खाकी की बेटी सुरक्षित नहीं, तो आम बेटियाँ कैसे रहेंगी महफ़ूज़? बालोद की यह घटना बेहद दर्दनाक, आक्रोश पैदा करने वाली और भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाली है। एक पुलिसकर्मी की बेटी, जो सुरक्षा के माहौल में पली-बढ़ी है, वह भी अगर खुलेआम एसिड अटैक का शिकार हो रही है और आरोपी पैदल फरार हो जाता है, तो यह बताता है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा के कुशासन में आज छत्तीसगढ़ एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक दौर से गुजर रहा है। बालोद में जो हुआ, उसने पूरे प्रदेश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। एक पुलिसकर्मी की बेटी पर सरेराह एसिड फेंका जाता है और दरिंदा बड़े आराम से पैदल फरार हो जाता है। यह सिर्फ एक बेटी पर हमला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है। विष्णुदेव साय सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि उन्हें पुलिस और कानून का रत्ती भर भी डर नहीं रहा। अगर पुलिस परिवार की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम छत्तीसगढ़िया परिवार अपनी बेटियों को किस भरोसे बाहर भेजेगा?“

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा ”सुशासन“ और ”अपराधमुक्त छत्तीसगढ़“ का ढोल पीटती है, लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बालोद में दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक होना और आरोपी का आराम से पैदल फरार हो जाना, छत्तीसगढ़ पुलिस के गश्त और खौफ के दावों की हवा निकालता है। जब पुलिसकर्मी का परिवार ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा? आरोपी का पैदल भाग जाना यह साबित करता है कि शहर में पुलिसिंग नाम की कोई चीज़ नहीं बची है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा ने महतारी वंदन के नाम पर सिर्फ छलावा किया है, असली महतारी वंदन बहनों को ‘सुरक्षा और सम्मान’ देना है, जो यह सरकार देने में नाकाम रही है। एसिड की खुलेआम बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े दिशा-निर्देशों के बावजूद छत्तीसगढ़ में इस पर कोई प्रशासनिक नियंत्रण नहीं है। पुलिस परिवार की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम गरीब, किसान और मजदूर परिवार की बेटियों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? आज प्रदेश की माताओं और बहनों के मन में डर का माहौल व्याप्त है। कहाँ है डायल 112 का खौफ? पिछले 10 महीनों में प्रदेश में महिला अपराधों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, क्या गृह विभाग सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाने में व्यस्त है? जब राजधानी से लेकर जिलों तक पुलिस अलर्ट का दावा किया जाता है, तो एसिड फेंकने वाला आरोपी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर ‘पैदल’ कैसे फरार हो गया? छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कानून हाथ जोड़कर खड़ा है और अपराधी तेज़ाब लेकर खुलेआम घूम रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अंडे की जगह नाश्ते में क्या खाएं? प्रोटीन से भरपूर हैं ये 5 शाकाहारी विकल्प

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2026। दिन की शुरुआत अगर पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से की जाए तो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिल सकती है और पेट भी देर तक भरा हुआ महसूस हो सकता है। कई लोग प्रोटीन के लिए अंडे को […]

You May Like

जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार....|....मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित....|....एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड....|....पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा....|....भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन....|....हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी....|....व्यापार मेले में खरीदारी के साथ निवेश की पाठशाला....|....राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी....|....कोरोना ने फिर दी दस्तक