सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखी गोली मारने की बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 18 अप्रैल 2023। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है. सीएम योगी को धमकी से जुड़े पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शुरू में बताया जा रहा था कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है. हालांकि, पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बागपत का नहीं बल्कि झारखंड का रहने वाला है. बागपत कोतवाली पुलिस के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी का नाम अमन रजा है।

आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी थी और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मैसेज के स्क्रीनशाट को टैग करते हुए नितिन तोमर नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया। इसके बाद सोमवार को पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने इस मामले में कोतवाली में केस दर्ज कराया है और जांच शुरू कर दी है. बागपत पुलिस क्षेत्राधिकारी डी के शर्मा ने बताया कि अमन रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन रजा झारखंड का रहने वाला है। इसी साल अप्रैल के महीने में 5 अप्रैल को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी. ये धमकी एक मेल के माध्यम से भेजी गई थी. इसमें सीएम योगी के साथ-साथ पीएम मोदी का नाम भी शामिल था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनहित के विषय पर पीएम को पत्र लिखते है तो भाजपा विरोध क्यों करती है?

शेयर करेसुनील सोनी सहित भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ की आवाज उठाते तो पत्र लिखने की आवश्यकता नहीं पड़ती छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 19 अप्रैल 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता के हित और हक के लिए जब प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हैं […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर