जल्दी आउट हुए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 19 नवंबर 2023। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने सामने हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे है इस रोमांचक मैच में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है, जो कि पब्लिक को बांधे हुए है. आज दुनियाभर की नजरें भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं, बीतते वक्त के साथ-साथ फैंस की दिल की धड़कनें भी अपने खिलाड़ियों को लेकर तेज हो रही हैं. अब तक भारत के 3 विकेट गिर चुके हैं. इस दौरान रोहित शर्मा 47 रन, तो श्रेयस केवल 4 रन ही बना पाए. इसी बीच शुभमन गिल भी केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. मैच में खिलाड़ियों की इस परफॉर्मेंस को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

आउट हुए खिलाड़ियों पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

वायरल हो रहे पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘इसके लिए बहुत बुरा लग रहा है यार. यह सिर्फ गिल का वर्ष नहीं था. लव यू चैंपियन.’ वहीं 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर पर भी सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सचिन तेंदुलकर भी 2003 के वर्ल्ड कप में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब गिल भी इतने पर ही आउट हुए।

Leave a Reply

Next Post

औषधि हैं ये काले बीज... सर्दी-खांसी के लिए रामबाण, इसका चूर्ण महिलाओं के लिए अमृत

शेयर करेबिलासपुर 19 नवंबर 2023। सर्दियों के मौसम में जब अचानक रात को सर्दी जकड़ लेती है और खांसी आना शुरू हो जाती है तब अक्सर दादी के नुस्खे याद आते हैं. ऐसा ही एक नुस्खा आप अभी से नोट कर लें, जिससे समय पर आपको उसका लाभ मिल सके. […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज