‘गणपत’ की शूटिंग सेट पर घायल हुए टाइगर श्रॉफ! एक्शन हीरो की आंख में लगी चोट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2021। बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपनी एक सेल्फी फोटो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस खुश होने के बजाय एक्टर के लिए परेशान हो गए हैं। क्योंकि फोटो में एक्टर की आंखें में सूजन और काले धब्बे दिखाई दे रहा है। टाइगर की फोटो देखकर लग रहा है कि उनकी आंखों पर किसी चीज से चोट लग गई है। अगर आप भी टाइगर की फोटो देखकर ये सोच रहे हैं तो आपका सोचना और उनके लिए फिक्रमंद होना लाजमी है क्योंकि वाकई में ‘गणपत’ की शूटिंग के दौरान घायल टाइगर हो गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से तस्वीर शेयर करके दी। 

‘गणपत’ की शूटिंग सेट पर घायल हुए टाइगर?

टाइगर श्रॉफ के फोटो कैप्शन से लग रहा है कि उनकी आंखों पर चोट फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग सेट पर हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘गणपत फाइनल काउंटडाउन’। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी आंख में लाल हो रखी हैं और सूजी हुई दिखाई दे रही है। वहीं आंखों के नीचे ब्लैक सर्कल दिख रहा है, जो किसी भारी चोट की ओर इशारा कर रहा है। फोटो में हरे रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि टाइगर ने अपने पोस्ट में उन्हें चोट कैसे लगी और कब लगी इस बारें में कोई जानकारी नहीं शेयर किया है। बरहाल उनका पोस्ट वायरल हो चुका है। 

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर इन दिनों यूके में ‘गणपत’ की शूट कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार इस फिल्म के अपडेट्स फैंस के साथ करते रहते हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से दर्शकों को टाइगर का एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म को देखने को मिलेगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन दिखेंगी। अपकमिंग एक्शन फिल्म अगले साल 23 दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म को ‘क्वीन’ के निर्देशक विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर, रायगढ़, दुर्ग और कोरबा में एक साथ आईटी का छापा, 100 से ज्यादा की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 22 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार को रायपुर, कोरबा, रायगढ़ व दुर्ग में एक साथ सात जगहों पर छापा मारा है। छापे की कार्रवाई में 100 से ज्यादा अफसर व कर्मचारी शामिल हैं। जिन जगहों पर छापा पड़ा हैं वहां घर […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब