सातवें चरण में भी बंगाल में भड़की हिंसा, जयनगर में भीड़ ने VVPAT लूटीं, तालाब में फेंकी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 01 जून 2024। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल से फिर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त ने गुरुवार को ट्वीट किया कि आज सुबह 6.40 बजे जयनगर संसदीय क्षेत्र में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल से कुछ रिजर्व ईवीएम और सेक्टर अधिकारी के पेपरों को भीड़ ने लूट लिया। बंगाल सीईओ की तरफ से ट्वीट में कहा गया कि भीड़ ने दो वीवीपैट मशीनों को तालाब में फेंक दिया। इस मामले में सेक्टर अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।  बताया गया है कि इस घटना के बाद सेक्टर के बाकी छह बूथों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। सेक्टर अधिकारी को नई ईवीएम और पेपर उपलब्ध करा दिए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्थानीय गुंडों ने पहले यहां चुनाव आयोग की टीम को घुसने से रोका। इसके बाद विवाद भड़का तो कुछ लोगों ने वीवीपैट उठा लीं और इन्हें पास के तालाब में फेंक दिया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाल के जादवपुर में स्थित भानगर के सतुलिया के पास भी हिंसा की घटना दर्ज की गई। यहां इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और माकपा के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई। इसमें आईएसएफ के कई कार्यकर्ताओं को चोंटें आईं। 

कोलकाता में पोलिंग बूथ के बाहर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी
दूसरी तरफ कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा बूथ में फर्जी वोटिंग करवा रही है। इस घटना पर तापस ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते। बूथ पर पहले ही पोलिंग एजेंट मौजूद हैं।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश के खिलाफ लड़ेगा भारत, टीम की तैयारियों को परखने का सुनहरा मौका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम तैयार है। एक जून को रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का सुनहरा अवसर होगा। न्यूयॉर्क के […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई