विपरीत दिशा से आ रही 108 एंबुलेंस बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक शख्स की हुई मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पेंड्रा 30 मई 2025। पेंड्रा में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और घायल है। युवक शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि  108 संजीवनी एंबुलेंस गलत दिशा से आ रही थी, इस दौरान बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पर सुईधार गांव थाना बेलगहना का रहने वाला युवक ईश्वर अपने दोस्त दुर्गेश पैकरा के साथ पेंड्रा के लाटा में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से गांव की तरफ आते हुए आए हुए थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही 108 संजीवनी एंबुलेंस सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार युवक ईश्वर लकड़ा और दुर्गेश पैकरा को आसपास के लोग 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर रास्ते मे ही ईश्वर की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा दुर्गेश पैकरा का घायल हालात में जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी बोले- भारतीय सशस्त्र बलों का ‘अपमान' कर रही है कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 मई 2025। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी जैसे कांग्रेस नेताओं पर देश के बहादुर सशस्त्र बलों को सुबह-शाम “नीचा दिखाने” का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस